Home | cooperative | जालोर | जालोर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के निर्विरोध अध्यक्ष बने भगवतसिंह

जालोर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के निर्विरोध अध्यक्ष बने भगवतसिंह

02 913 e1681385876769
Bhagwat Singh became unopposed president of Jalore Co-operative Marketing Society

जालोर । डिजिटल डेस्क I 13 अप्रैल I जिले की जालोर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के पदाधिकारी के लिए कराए गए चुनाव में भगवतसिंह (बावतरा जीएसएस) को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी किशोरसिंह राजपुरोहित बताया कि सभी संचालकों के चुनाव संपन्न करवाने के बाद गुरुवार को केवीएसएस के अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने बताया कि अ-श्रेणी सदस्य में बावतरा जीएसएस से भगवतसिंह को अध्यक्ष तथा दादाल जीएसएस से जगतसिंह को निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। इससे पूर्व भी संचालक मण्डल सदस्यों के तौर पर अ-श्रेणी की ग्राम सेवा सहकारी समितियों मे से माण्डवला जीएसएस से नाथूसिंह, डूडसी जीएसएस से भंवरसिंह, आलासन जीएसएस से मांगीलाल राजपुरोहित, सायला जीएसएस से विक्रमसिंह, वही, ब-श्रेणी व्यक्तिगत सदस्य में से गणेशाराम, श्रीमति पंचम कंवर, श्रीमति शोबकंवर रतनसिंह, शंकरलाल भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इस अवसर पर समर्थकों द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी संचालकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!