Home | cooperative | राष्ट्रीय | हर पंचायत में दो लाख बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों का गठन किया जायेगा

हर पंचायत में दो लाख बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों का गठन किया जायेगा

02 846 e1676461531601
Two lakh multi-purpose cooperative societies will be formed in every panchayat.

नई दिल्ली I 15 फ़रवरी I  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने और जमीनी स्तर तक पहुंचाने की मंजूरी दे दी है। आज नई दिल्ली में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा कि हर पंचायत में दो लाख बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख समितियों, व्‍यवहारिक डेयरी सहकारी समितियों और मत्स्य सहकारी समितियों का गठन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ये तीनों समितियां अगले पांच वर्षों के दौरान स्थापित कर दी जाएंगी। श्री ठाकुर ने कहा कि इससे आवश्यक बुनियादी ढांचे की स्थापना और आधुनिकीकरण में मदद मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि इससे सहकारी क्षेत्र में मजबूती आयेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने में आसानी होगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!