Home | जयपुर | राज्य में फसल बीमा पॉलिसी धारक एक करोड़ 72 लाख किसानों को 18 हजार 470 करोड़ रूपये का क्लेम वितरित – कृषि मंत्री

राज्य में फसल बीमा पॉलिसी धारक एक करोड़ 72 लाख किसानों को 18 हजार 470 करोड़ रूपये का क्लेम वितरित – कृषि मंत्री

02 826 e1675257689527
जयपुर, एक फरवरी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लंबित प्रकरणों को लेकर बुधवार को पंत कृषि भवन में कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि योजना के अंतर्गत राज्य में अनावृष्टि और अतिवृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार द्वारा 4 वर्षों में लगभग एक करोड़ 72 लाख फसल बीमा पॉलिसी धारक पात्र किसानों को 18 हजार 470 करोड रुपए का फसल बीमा क्लेम वितरित किया गया है।
श्री कटारिया ने बताया कि गत 4 वर्षों में हनुमानगढ़ जिले में 14.14 लाख फसल बीमा पॉलिसी धारक पात्र किसानों को योजना प्रावधानों के अंतर्गत 2964.17 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम वितरित किया गया है, जो कि कुल राज्य में कुल दिए गए क्लेम का लगभग 16 प्रतिशत है। साथ ही उन्होंने खरीफ 2021 एवं रबी 2020-21 के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निदान के लिए फसल बीमा कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित किया ।
बैठक में विधायक श्री बलवान पूनिया, प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री दिनेश कुमार, कृषि आयुक्त श्री कानाराम, सहित कृषि विभाग के अधिकारीगण एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि  मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!