Home | cooperative | जयपुर | 400 करोड़ रुपये व्यय कर 21 लाख पशुओं का बीमा किया जाएगा -पशुपालन मंत्री

400 करोड़ रुपये व्यय कर 21 लाख पशुओं का बीमा किया जाएगा -पशुपालन मंत्री

02 1525 e1720703686212

जयपुर, 11 जुलाई। पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार पशुपालकों के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है। पशुपालकों के हितों का ध्यान रखते हुए बजट घोषणा 2024-25 में दुधारू पशुओं के साथ-साथ अन्य पशुओं को भी सम्मिलित करते हुए ‘मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना’ शुरू की गई है। योजना की शुरूआत में 400 करोड़ रुपये का व्यय कर 21 लाख पशुओं का बीमा किया जाएगा। पशुपालन मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि मंगला पशु बीमा योजना के अन्तर्गत शुरूआत में 5-5 लाख दुधारू गाय-भैंस,  5-5 लाख भेड़-बकरी तथा 1 लाख ऊँटों का बीमा किया जायेगा। इससे पहले विधायक श्री प्रताप लाल भील के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में पशुपालन मंत्री ने कहा कि पशुपालकों को उनके पशुओं की जहरीली घास अथवा पदार्थ खा जाने से आकस्मिक मृत्‍यु होने पर आर्थिक सहायता नहीं दी जाती है

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!