Home | cooperative | बाड़मेर | प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां को सीसीबी का बैंक मित्र बनाने के लिए कार्यशाला आयोजित

प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां को सीसीबी का बैंक मित्र बनाने के लिए कार्यशाला आयोजित

सार 

Barmer : “सहकारिता में सहकार” अभियान और अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC2025) के अंतर्गत प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां को सीसीबी का बैंक मित्र बनाने पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला..

WhatsApp Image 2025 06 24 at 20.54.33
बाड़मेर डेयरी में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला (Mkm News Barmer)

विस्तार  

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 24 जून | “केंद्र सरकार प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां को सुदृढ़ बनाने की योजना लाई हैं, जिसमें इन समितियों को केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) की बैंक मित्र बनाकर माइक्रो एटीएम उपलब्ध कराया जाएगा” यह बात बाड़मेर केंद्रीय सहकारी बैंक (BCCB) के प्रबंध निदेशक (MD) वासुदेव पालीवाल ने कही । दरअसल, आज बाड़मेर स्थित डेयरी के सभागार में “सहकारिता में सहकार” अभियान और अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC2025) के अंतर्गत प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां को केंद्रीय सहकारी बैंक का बैंक मित्र बनाने के विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसको संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक वासुदेव पालीवाल ने कहा कि दुग्ध सहकारी समितियों के बैंक मित्र बनाने से उनकी आय में वृद्धि होगी तथा समिति से जुड़े सदस्यों को भुगतान भी समिति स्तर से ही किया जा सकेगा ।

WhatsApp Image 2025 06 24 at 20.54.34
एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते सीसीबी वरिष्ठ प्रबंधक अमराराम पटेल (Mkm News Barmer)

साथ ही, उन्होने कहा कि दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां से जुड़े समस्त पशुपालकों को ग्राम सेवा सहकारी समितियां के सदस्य बनाकर निष्क्रिय समितियां को पुनः सक्रिय किया जाएं । वही, बाड़मेर डेयरी प्रबंध निदेशक ओ.पी. सुखाडिया ने डेयरी समितियों तथा सरकार द्वारा डेयरी समितियों के उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई । इसके अलावा सीसीबी के मुख्य प्रबंधक अमराराम पटेल द्वारा म्हारो खातों म्हारो बैंक, माइक्रो एटीएम, बैंक बीसी, खाता खोलने, के.वाई.सी आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान इस अवसर पर बैंक के आई.टी. अधिकारी अभिमन्यु सिंह, डेयरी फील्ड प्रभारी पृथ्वी सिंह, नोडल अधिकारी जसुराम आदि उपस्थित रहे।

16 समितियों ने दी सहमति

एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान जिले की अधिकत्तर डेयरी समितियां के सचिव और अध्यक्ष ने भाग लिया, तथा जिले में कार्यशील सभी समितियों को जीएसएस की सदस्यता प्राप्त करने तथा जीएसएस सदस्यों को दुग्ध सहकारी समितियों की सदस्यता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया । साथ ही, कार्यशाला के दौरान सीसीबी द्वारा 16 डेयरी समितियों को बैंक मित्र बनाने तथा माइक्रो एटीएम प्रदान करने पर सहमति पत्र प्राप्त किए गए ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!