Home | राज्य | साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

जालोर 19 जुलाई। अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय कुमार वासु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई जिसमें स्वास्थ्य विभाग की कोरोना वैक्सीनेशन, राजश्री योजना, ए.एन.सी, रजिस्ट्रेशन, संस्थागत प्रसव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जलजीवन मिशन, पेयजल व्यवस्था, नर्मदा के एफ.आर. व डी.आर. प्रोजेक्ट, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सरकारी भवनों के कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने, रसद विभाग में नवीन डीलरों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार आदि की समीक्षा हुई और लम्बित कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग कर पूर्ण किये जाने के संबंध में निर्देश प्रदान किये गये। इसी के साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने की बात कही गई और फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में 15 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली गई। इस दौरान सीएमएचओ डॉ.जी.एस.देवल, डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता सी.एस.मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अनूप गहराना, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता ताराचन्द कुलदीप, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मदनलाल सुंदेशा सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!