Home | cooperative | जयपुर | राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 62 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में बनेंगे गोदाम

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 62 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में बनेंगे गोदाम

सार 

Rajasthan : राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत 62 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में 100 मैट्रिक टन गोदाम निर्माण के लिए सहकारिता विभाग पंजीयक ने जारी की स्वीकृति

02 1053
File Photo

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 12 अगस्त | प्रदेश के 23 जिलों की 62 ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत (RKVY) 100 मैट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम का निर्माण करवाया जाएगा । इसके लिए सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) ने आज प्रशासनिक स्वीकृति जारी की हैं । जिसके मुताबिक सर्वाधिक चित्तौड़गढ़ की 6, सीकर की 5, नागौर की 4, जोधपुर की 4, अजमेर की 4 तथा जयपुर की 3, प्रतापगढ़ की 3, चूरू की 3, पाली की 3, सवाई माधोपुर की 3, बारां की 3, जालोर की 3, टोंक की 3 एवं बीकानेर की 2, भीलवाड़ा की 2, डीडवाना-कुचामन की 2, उदयपुर की 2, कोटा की 2 के अलावा हनुमानगढ़ की 1, सिरोही की 1, करौली की 1, बाड़मेर की 1, झुंझुनूं की 1 ग्राम सेवा सहकारी समिति में 100 मैट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम का निर्माण करवाया जाएगा । साथ ही, योजना की क्रियान्विति के लिए उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां या प्रबंध निदेशक केंद्रीय सहकारी बैंक को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं । इसके अलावा योजना में गोदाम एवं कार्यालय भवन निर्माण संबंधी कार्य के लिए सहकारी समिति स्तर पर चार सदस्यीय कमेटी बनाने के लिए निर्देशित किया गया हैं, जिसमें समिति अध्यक्ष, व्यवस्थापक तथा सहकारिता निरीक्षक, संबंधित शाखा प्रबन्धक, ऋण पर्यवेक्षक केन्द्रीय सहकारी बैंक को शामिल किया गया हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!