Home | cooperative | राज्य | न्यूनतम मतदान वाले क्षेत्रों में जागरूकता सभाओं का आयोजन कर शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाताओं को किया गया जागरूक

न्यूनतम मतदान वाले क्षेत्रों में जागरूकता सभाओं का आयोजन कर शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाताओं को किया गया जागरूक

123927 Image 2c0def71 5d15 4c67 82e2 fc40f4581378

जालोर 3 अक्टूबर। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार गत विधानसभा आम चुनाव में न्यूनतम प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने के उद्देश्य से मंगलवार को स्वीप गतिविधि में लॉ वोटर टर्न आउट बूथ अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत ग्राम पंचायतों में जागरूकता सभाओं का आयोजन कर मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व पर शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया गया।
जिले के ग्राम पंचायत सांफाड़ा, केशवना व आलासन, ग्राम स्तरीय अधिकारी व कर्मचारियों के साथ आयोजित जागरूकता सभा में ग्रामीणों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देते हुए विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलवाई गई। जागरूकता सभाओं के दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को ईवीएम, वीवीपैट व मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदान प्रतिशत बढाने की अपील करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह के साथ भागीदारी निभाने की बात कही गई। 
इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी जालोर नायब तहसीलदार गेनाराम भुंगरिया, सायला के सहायक विकास अधिकारी दलाराम घांची, भू-अभिलेख निरीक्षक ओमप्रकाश व पटवारी मदनलाल सहित बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, प्रधानाचार्य, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे। इसी प्रकार बावतरा, जीवाणा व जालमपुरा ग्राम पंचायत में भी जागरूकता सभाओं का आयोजन कर ग्रामीण मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया।

कॉलेज छात्राओं ने रंगोली व मेहन्दी के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

123927 Image 4f06e6c1 af79 4164 a8bf 273dbfff69eb
वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जालोर में स्वीप गतिविधि के तहत छात्राओं द्वारा रंगोली के माध्यम से वोट इंडिया तथा अपने हाथों में मेहन्दी उकेरकर मतदान मेरा अधिकार व वोट फॉर बेटर फ्यूचर द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!