Home | cooperative | जयपुर | सहकारिता विभाग के परिंडा बांधो अभियान के तहत सहकार नेता आमेरा ने पक्षियों के लिए बांधा दाना-पानी का परिंडा

सहकारिता विभाग के परिंडा बांधो अभियान के तहत सहकार नेता आमेरा ने पक्षियों के लिए बांधा दाना-पानी का परिंडा

सार 

Jaipur : भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने के लिए सहकारिता विभाग ने ‘परिंडा बांधो अभियान’ के तहत जयपुर की सांगानेर शाखा में परिंडे बांधे। इसका उद्देश्य सभी सहकारी परिसरों में दाना-पानी सुनिश्चित कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

FB88 scaled

विस्तार 

जयपुर। डिजिटल डेस्क | 26 मई |  भीषण गर्मी और नोतपा के इस दौर में बेजुबान पक्षियों को राहत देने के लिए सहकारिता विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘परिंडा बांधो अभियान’ को धरातल पर उतारने के प्रयास तेज हो गए हैं। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक की प्रेरणा से शुरू हुए इस अभियान के तहत आज सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने जयपुर सीसीबी की सांगानेर शाखा एवं सांगानेर ग्राम सेवा सहकारी समिति परिसर में बैंक और पैक्स कर्मियों के साथ मिलकर वृक्षों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी का परिंडा बांधा। सहकार नेता आमेरा ने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘परिंडा बांधो अभियान’ का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी विभागीय कार्यालयों, केंद्रीय सहकारी संस्थाओं, बैंक शाखाओं, केवीएसएस और ग्राम सेवा सहकारी समितियों के परिसरों में मिट्टी के परिंडे और जल पात्र लगाकर पक्षियों के लिए नियमित दाना-पानी सुनिश्चित करना है। उन्होने कहा कि राजस्थान की जीव-दया की सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस अभियान के जरिए समाज में संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा की जा रही है। इस पुनीत कार्य के दौरान आमेरा के साथ शाखा प्रबंधक हेमंत वर्मा, व्यवस्थापक श्यौराज स्वामी, मनीष गंगवाल, अभिषेक अग्रवाल, सोहनलाल शर्मा और अभिषेक सिंघवी सहित कई समिति सदस्य मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!