Home उदयपुर संभाग पैक्स कर्मियों की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का हुआ गठन

पैक्स कर्मियों की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का हुआ गठन

उदयपुर । डिजिटल डेस्क | 18 अगस्त | राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई झालवाड़ की जिला स्तरीय बैठक रामकुंड बालाजी मंदिर कनवाड़ा में संपन्न हुई, इस दौरान झालवाड़ जिले की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन कर, रामपुरिया सहकारी समिति व्यवस्थापक महेश शर्मा को जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामचंद्र नागर ने महेश शर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों को जिले में पैक्स कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व का दायित्व मिलने पर बधाई दी हैं,


वही, जिला स्तरीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर कुशाल दास बैरागी, सचिव पद पर राजेंद्र कुमार नागर, संगठन मंत्री पद पर प्रवीण शर्मा, महामंत्री पद पर हेमराज दसाया, मीडिया प्रभारी पद पर प्रेम बिहारी सेन वही, कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर बसंतीलाल, पाटीदार, अमरसिंह, विरेंद्रसिंह, बाबूलाल सोनी, श्याम सुंदर लोधा, राधेश्याम गुर्जर, इंद्रराज नागर, अमित शर्मा को चुना गया । इस दौरान जिलेभर की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारी मौजूद रहें ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!