Home उदयपुर संभाग सहकारिता मंत्री से मिलकर दी बधाई

सहकारिता मंत्री से मिलकर दी बधाई

उदयपुर । डिजिटल डेस्क | 7 जनवरी | राजस्थान सरकार में नव मनोनीत सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौत्तम कुमार दक से राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल वैष्णव, प्रदेश महामंत्री नंदाराम चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महादेवसिंह ऐचरा ने देवली डूंगला स्थित शनि देव मंदिर में मिलकर राजस्थान सरकार में मंत्री परिषद में शामिल होने पर बधाई दी। साथ ही राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य की गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में निवास करने वाले किसानों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करने वाली पैक्स-लैम्पस में कार्यरत अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों का संगठन है। इस दौरान हरीश कुमार शर्मा ऋण पर्यवेक्षक बड़ी सादड़ी, जमनलाल शर्मा, दुर्गाशंकर जागरवाल, सुरेश चौधरी, मांगीलाल शर्मा, अमीराम धाकड़, घनश्याम धाकड़, जगदीश गुर्जर, मांगीलाल व्यास, ताराचंद्र डांगी, पुष्कर लाल तेली, संदीप मौगरा, लक्ष्मीनारायण वैष्णव, भुपेन्द्रसिंह चुंडावत, ललित कुमार शर्मा, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहें ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!