Home | cooperative | जोधपुर | सहकारिता सेवा के दो अधिकारी APO, सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश

सहकारिता सेवा के दो अधिकारी APO, सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश

सार 

Jodhpur : जोधपुर खंड में सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार जोधपुर के महाप्रबन्धक (GM) पद पर पदस्थ अरूण सिंह बारहठ एवं सहायक रजिस्ट्रार (AR) सहकारी समितियां फलौदी पद पर पदस्थ रूप सिंह चारण अब आदेशों की प्रतिक्षा अवधि में. (APO), सहकारिता विभाग की ओर से जारी हुए अलग-अलग आदेश

02 1403 e1709454234395 (File Photo Mkm News Jaipur)

विस्तार 

जोधपुर । डिजिटल डेस्क | 27 नवम्बर | जोधपुर खंड में पदस्थ सहकारिता सेवा के दो अधिकारियों को सहकारिता विभाग ने आदेशों की प्रतिक्षा अवधि में (APO) कर दिया है । इसके लिए सहकारिता विभाग संयुक्त शासन सचिव (Joint Secretary) प्रहलाद सहाय नागा ने हाल ही में अलग-अलग आदेश जारी किये है । जिसमें सहकारिता सेवा (Rcs) के अधिकारी रूप सिंह चारण, जो सहायक रजिस्ट्रार (AR) सहकारी समितियां फलौदी के पद पर पदस्थ थे, को तुरंत प्रभाव से आदेशों की प्रतिक्षा अविध (APO) में कर दिया गया है । साथ ही, सहकारिता सेवा के अधिकारी अरूण सिंह बारहठ, जो सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार जोधपुर के महाप्रबन्धक (GM) थे, को भी प्रशासनिक कारणों से आदेशों की प्रतिक्षा अवधि में (APO) रखा गया है । साथ ही इन दोनो अधिकारियों को सहकारिता विभाग शासन सचिवालय जयपुर में उपस्थिती देने के लिए निर्देशित किया गया है । इसके अलावा जोधपुर CCB में अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी पद पर पदस्थ राज्य सहकारिता सेवा के अधिकारी अर्जुन राम को रूप सिंह चारण के स्थान पर सहायक रजिस्ट्रार (AR) सहकारी समितियां फलौदी का अतिरिक्त कार्य संपादित करने के निर्देश जारी किए गए है ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!