Home | cooperative | राज्य | राज्य सरकार आमजन के हितों के लिए कृत संकल्पित- श्रम मंत्री

राज्य सरकार आमजन के हितों के लिए कृत संकल्पित- श्रम मंत्री

02 925 e1682343314803
श्रम राज्य मंत्री ने खारा व रणोदर में प्रशासन गाँवों के संग अभियान व महंगाई राहत कैंपों का किया शुभारंभ

जालोर 24 अप्रेल। राज्य के श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने सोमवार को नगरपालिका सांचौर में 4, पंचायत समिति सांचौर में 5 व चितलवाना में 4 कुल 12 महंगाई राहत कैंम्पो एवं प्रशासन गाँवों व शहरों के संग शिविरों का शुभारंभ किया।
कैंप में राज्य के श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व विभाग राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के हितों के लिए कृत संकल्पित है तथा इस दिशा में आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए 24 अप्रेल से 30 जून तक महंगाई राहत कैंपों का आयोजन किया जा रहा हैं। इन महंगाई कैंपों में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार योजना, इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना व मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत पंजीकरण किया जाकर आमजन को महंगाई से राहत दिलाई जा रही हैं।
महंगाई राहत कैंपों के दौरान उन्होंने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओ के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने पर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए। उन्होंने केम्प प्रभारी, सहप्रभारी और अधिकारियो, कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश देते हुए कहा की 24 अप्रेल से 30 जून तक संचालित हो रहे महंगाई राहत कैम्पों के दौरान कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे।
महंगाई राहत कैम्पों में उपखंड अधिकारी सांचौर संजय कुमार खेदर, चितलवाना उपखण्ड अधिकारी हनुमानाराम जाट, सांचौर तहसीलदार रामस्वरूप जोहर, चितलवाना तहसीलदार रायमलराम चौधरी, सांचौर के विकास अधिकारी तुलसाराम पुरोहित व चितलवाना विकास अधिकारी मुलेंदरसिंह, नगरपालिका सांचौर के अध्यक्ष नरेश सेठ, नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी श्रवण जाट सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!