Home | cooperative | जयपुर | मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय दिव्यांग छात्र-छात्राओं, युवाओं को 2,000 स्कूटी वितरित होंगी

मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय दिव्यांग छात्र-छात्राओं, युवाओं को 2,000 स्कूटी वितरित होंगी

जयपुर, 17 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कॉलेज में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं और रोजगार के लिए कार्यस्थल तक आवागमन के लिए दिव्यांग युवाओं को राज्य सरकार की ओर से स्कूटी वितरण करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। उन्होंने इसके लिए राज्य बजट वर्ष 2021-22 में घोषित ‘स्कूटी योजना- 2021’ के दिशा-निर्देशों का अनुमोदन भी कर दिया है। श्री गहलोत द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार, अध्ययन अथवा रोजगार के लिए आवागमन करने वाले विशेष योग्यजनाें की सहूलियत के लिए 2,000 स्कूटियों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को भी मंजूरी दी है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!