Home | पाली | सहकारी समिति गठन की प्रक्रिया पूर्ण फिर भी शुरू नहीं हो पाया ऋण व्यवसाय

सहकारी समिति गठन की प्रक्रिया पूर्ण फिर भी शुरू नहीं हो पाया ऋण व्यवसाय

सार

Pali News : पाली जिले में बारवा ग्राम सेवा सहकारी समिति का पंजीकरण सितम्बर 2023 में होने के बावजुद आज दिन तक नवगठित समिति में शुरु नहीं हो पाई ऋण वितरण की प्रक्रिया

See also  13 हजार नए किसानों को वितरित होगा फसली सहकारी ऋण
02 1653 e1726916970191
File Photo

विस्तार

पाली । डिजिटल डेस्क | 21 सितम्बर | जिले में बारवा ग्राम सेवा सहकारी समिति का रजिस्ट्रेशन सहकारिता विभाग ने सितबंर 2023 में राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम 2001 में कर दिया, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजुद बारवा ग्राम सेवा सहकारी समिति में ऋण वितरण की प्रक्रिया प्रारम्भ नहीं हो पाई हैं, जबकि सहकारिता विभाग की ओर से प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सहकारी समिति गठन की योजना और सहकारिता मंत्रालय की देशभर में 2 लाख नवीन पैक्स गठन की योजना चलाकर, अधिक से अधिक लोगो को सहकारिता के दायरे में लाने और किसानों को लाभांवित करने के लिए विभाग और मंत्रालय निरतंर प्रयासरत हैं, लेकिन पाली जिले में विभाग की मंशा पर ग्रहण लगता नजर आ रहा हैं, इसका ज्वलंत उदाहरण हैं कि बारवा ग्राम सेवा सहकारी समिति का रजिस्ट्रेशन सितम्बर 2023 में होने के बाजवुद समिति से जुड़े किसानों को आज भी लुणावा सहकारी समिति मुख्यालय पर चक्कर काटने पड़े रहें है।

आमसभा में उठा मामला

गत दिनों पाली केंद्रीय सहकारी बैंक की वार्षिक आमसभा में बारवा सहकारी समिति के अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बारवा ग्राम सेवा सहकारी समिति की इस स्थिती से बैंक प्रबंध निदेशक और प्रबंधन को अवगत करवाया था, परंतु बैंक की उदासीनता के कारण 7 दिवस बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है, इस प्रकरण को लेकर सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि समिति में ऋण व्यवसाय को सुचारु रुप से चलाने के लिए समिति द्वारा दो बार प्रस्ताव लेकर भिजवाने के बाजवुद बैंक द्वारा कार्मिक नियुक्ति नहीं की गई है।

02 1654 e1726916996107
उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां पाली की ओर से जारी पंजीयन प्रमाण पत्र

दो बार लिए गए प्रस्ताव

सहकारी समिति प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक दो बार बुलाई गई हैं, जिसमें क्रमशः महेंद्र सिंह और रामलाल को समिति का अतिरिक्त कार्यभार देने का प्रस्ताव पारित किया गया, लेकिन आज दिन तक कोई कार्यवाही नहीं हुई हैं, वही, सहकारी ऋण पोर्टल पर भी समिति का नाम नहीं दर्शाया जा रहा हैं, जबकि ओमपलासिंह भाटी उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां पाली की ओर से 4 सितम्बंर 2023 को बकायदा पंजीकरण पत्र जारी किया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!