Home | cooperative | राज्य | लॉकडाउन से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई कमी जिले में एक्टिव केसेज की संख्या घटकर 1674 हुई

लॉकडाउन से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई कमी जिले में एक्टिव केसेज की संख्या घटकर 1674 हुई

जालोर 13 मई। जालोर जिले में लॉकडाउन से विगत कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। लॉकडाउन के कारण जहां 10 मई को जिले में 121 कोरोना संक्रमित मरीज थे वही 11 मई को 30, 12 मई को 38 तथा 13 मई को 47 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज आये है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रयासों तथा नागरिकों के लॉकडाउन में घर पर सुरक्षित रहने के परिणाम दिखाई दे रहे हैं। विगत कुछ दिनों से कोरोना को हराकर रिकवर मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जिले में 10 मई को कोविड डेडिकेटेड अस्तपाल में जहां 101 बेड रिक्त थे वही बढ़कर 11 मई को 114, 12 मई को 123 बेड एवं 13 मई को 126 बेड कोरोना मरीजों के रिकवर होने से खाली है। जिले के कोरोना डेडिकेटेड अस्पतालों में भर्ती के पश्चात् चिकित्सीय उपचार के बाद शीघ्र ही डिस्चार्ज हो रहे है। 10 मई को जिले में कोरोना डेडिकेटेड अस्पतालों में 75 मरीज, 11 मई को 95, 12 मई को 86 व 13 मई को 69 मरीज कोरोना को हराकर अपने घर को लौटे परिणाम स्वरूप गुरूवार को जिले में एक्टिव केसेज की संख्या 1674 है। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देश पर  शहर के सार्वजनिक चिकित्सालय में कोरोना संक्रमितों के मनोबल बढ़ाने के लिए 4 म्यूजिक सिस्टम प्रारंभ किये गये है। इसीके साथ कलक्टर नम्रता वृष्णि की प्रेरणा से जिले भर में भामाशाहों द्वारा चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा संसाधन कोविड केयर सेंटर एवं डेडिकेटेड हेल्थ सेंटर पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!