Home | cooperative | राष्ट्रीय | मौसम विभाग ने अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

02 980

नई दिल्ली I 6 जून I गुजरात में पोरबंदर के दक्षिण तट के निकट, अरब सागर के दक्षिण-पूर्व में बने कम दबाव के क्षेत्र के उत्तर-पश्चिम दिशा में मुड़कर अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि हवा के कम दबाव का क्षेत्र आज सुबह गोवा के लगभग नौ सौ 20 किलोमीटर पश्चिम- दक्षिण पश्चिम, मुंबई के एक हजार एक सौ 20 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम और पोरबंदर के एक हजार एक सौ 60 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र के और सघन होने से केरल तक मानसून के बढ़ने पर असर पड़ेगा। हालांकि मौसम विज्ञानियों ने कहा कि केरल तक मानसून पहुंचने में मामूली विलंब का अर्थ यह नहीं है कि देश के अन्य भागों में भी यह देर से पहुंचेगा। देश में कुल वर्षा पर भी इसका असर नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग ने पहले कहा था कि अलनीनो प्रभाव के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मानसून में देश में सामान्य वर्षा होने का अनुमान है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!