Home | जयपुर | नेता प्रतिपक्ष ने एफआईजी नहीं चलने के कारण किसानों को होने वाली परेशानी के मामले में सहकारिता मंत्री को लिखा पत्र

नेता प्रतिपक्ष ने एफआईजी नहीं चलने के कारण किसानों को होने वाली परेशानी के मामले में सहकारिता मंत्री को लिखा पत्र

सार 

Rajasthan : एफआईजी नहीं चलने की वहज से किसानों को हो रही परेशानी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक को पत्र लिखकर किसानों की समस्या का स्थायी रुप से समाधान करने किया अनुरोध

5r1k2be tikaram jully 625x300 15 January 24
राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (File Photo Mkm News Jaipur)

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 12 जून | राजस्थान में ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) के ऋण वितरण एवं वसूली पोर्टल एफआईजी (FIG) नहीं चलने के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली द्वारा आज सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक को पत्र लिखा गया । जिसमें बताया गया कि वर्तमान में खरीफ ऋण वितरण के कार्य की अधिकता होने के कारण एफआईजी पोर्टल काम नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से ग्राम सेवा सहकारी समितियों में ऋण जमा एवं वसूली का कार्य नहीं हो पा रहा है। इस भीषण गर्मी में किसान सुबह से शाम तक पोर्टल शुरू होने का इंतजार कर वापस लौट जाते हैं। इसके अलावा, पत्र में लिखा गया कि कुछ किसानों के ऋण वसूली की अवधि एक वर्ष पूर्ण हो जाने पर वसूली नहीं होने के कारण अवधिपार होने की सम्भावना है, जिससे बजट घोषणा के अनुरूप उन्हें ब्याज राहत प्राप्त नहीं हो सकेगी ।

WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.47.15 8704e993
आज भी पोर्टल नहीं चलने की वहज से ऋण के लिए इंतजार में जालोर जिले की जीवाना सहकारी समिति के बाहर बैठे वृद्ध किसान (Mkm News Jalore)

नेता प्रतिपक्ष के अनुसार, प्रदेश के किसान इस विकट समस्या को लेकर हैरान और परेशान हैं। इतना ही नहीं, ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों को किसानों द्वारा समिति स्तर पर विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है, जिसके लिए केंद्रीय सहकारी बैकों के अधिकारियों द्वारा एफआईजी हैल्पडेस्क से दूरभाष पर वार्ता करने के पश्चात भी किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। अब नेता प्रतिपक्ष ने सहकारिता मंत्री से किसानों की इस गम्भीर समस्या को स्थायी रुप से समाधान कर किसानों को राहत दिलाने का अनुरोध किया हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!