Home | cooperative | राज्य | सुजानगढ़ एडीएम ने किया से क्रय -विक्रय सहकारी समिति का निरीक्षण

सुजानगढ़ एडीएम ने किया से क्रय -विक्रय सहकारी समिति का निरीक्षण

172713 Image eeeaacb9 b176 47ab 9208 62e05279f22a

चूरू, 05 दिसंबर। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार गुरुवार को जिले के रतनगढ़ में मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विधायक पूसाराम गोदारा, सुजानगढ़ एडीएम मंगलाराम पूनिया, एसडीएम रामकुमार वर्मा, सीएमएसचओ डॉ मनोज शर्मा, पीएमओ डॉ संतोष आर्य सहित अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ हों तथा उनका आमजन को समुचित लाभ मिले। स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ोतरी के लिए अधिकारी, जनप्रतिनिधि मिलकर आपसी समन्वय से काम करें और सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध रहें। हमें आमजन की सुविधाओं के लिए केंद्रित रहते हुए सुविधाओं के विकास पर काम करना होगा। इसके लिए आपसी समन्वय से सुविधाओं के उन्नयन की ओर अग्रसर हों। सुजानगढ़ एडीएम मंगलाराम पूनिया ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी लेते हुए समुचित दिशा- निर्देश दिए।

172713 HomePage 7d65de6b 5979 4567 9923 43f2dfde2c9d

सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं की जानकारी दी। पीएमओ डॉ संतोष आर्य ने बैठक कार्यवाही का संचालन करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बैठक के दौरान चिकित्सा सेवाओं, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने हेतु निदेशालय से मार्गदर्शन प्राप्त करने, ट्रोमा सेंटर के सामने के गेट को सवेरे 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुला रखने तथा चिकित्सालय में सहयोग देने वाले भामाशाहों को सम्मानित करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसी क्रम में सुजानगढ़ एडीएम मंगलाराम पूनिया ने सहकारी समिति क्रय- विक्रय केंद्र का निरीक्षण कर टोकन व खरीद की जानकारी लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा – निर्देश दिए।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!