Home राज्य कृषि आदान अनुदान राशि से परावा के लघु काश्तकार वंचित

कृषि आदान अनुदान राशि से परावा के लघु काश्तकार वंचित

  • उक्त कृषि आदान अनुदान राशि हेतु हल्का पटवारी द्वारा सभी काश्तकारों के प्रस्ताव तैयार कर तहसील कार्यालय में पेश किये जाते है।


जालोर । डिजिटल डेस्क I 12 जुलाई I जिले के चितलवाना तहसील के परावा ग्राम के लघु काश्तकारों को राज्य सरकार की कृषि आदान अनुदान योजना का फायदा अभी तक नहीं मिल पाया है। अनुदान राशि से वंचित इन काश्तकारों ने बताया कि उनके द्वारा कई बार प्रार्थना पत्र तहसील कार्यालय चितलवाना को पेश किये। हल्का पटवारी परावा को इस समस्या से बार-बार अवगत करवाने के उपरान्त भी आज-तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
परावा के ग्रामीणों ने बताया कि उच्च वर्ग के सभी काश्तकारों को कृषि आदान अनुदान राशि का भुगतान हो गया। परन्तु लघु काश्तकारों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। परावा गांव के काश्तकारों ने जिला कलक्टर को प्रार्थना पत्र भेजकर कृषि आदान अनुदान राशि का शीघ्र ही भुगतान कराने का निवेदन करने के साथ-साथ परावा पटवारी का तबादला करवाने की भी मांग उठाई हैं।
उल्लेखनीय हैं कि राज्य सरकार द्वारा अकाल ग्रस्त वर्ष के दौरान काश्तकारों द्वारा अपनी कृषि भूमि पर की गई काश्त के अनुदान फसल की पैदावर नहीं होने से सभी काश्तकारोंको कृषि आदान अनुदान राशि का भुगतान किया जाता है। उक्त कृषि आदान अनुदान राशि हेतु हल्का पटवारी द्वारा सभी काश्तकारों के प्रस्ताव तैयार कर तहसील कार्यालय में पेश किये जाते है। जहां से प्रस्ताव अनुदान राशि की स्वीकृति आगामी कार्यवाही हेतु जिला कलक्टर कार्यालय को भिजवाये जाते है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!