Home राज्य राजस्थान सरथला जीएसएस को मिले ट्रैक्टर : कस्टम हायरिंग योजना के तहत किसानों को मिलेगा लाभ

सरथला जीएसएस को मिले ट्रैक्टर : कस्टम हायरिंग योजना के तहत किसानों को मिलेगा लाभ

भीलवाड़ा । डिजिटल डेस्क | 24 जून | जिले की मांडलगढ़ तहसील के अंतर्गत संचालित सरथला ग्राम सेवा सहकारी समिति में कस्टम हायरिंग केंद्र की स्थापना की गई हैं, ऐसे में किसानों को हकाई, उराई और खेती के दूसरे कामों में आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी। समिति अध्यक्ष राधेश्याम कंजर ने बताया कि सरथला जीएसएस में कस्टम हायरिंग केंद्र की स्थापना होने से समिति से जुड़े ऋणी किसानों को हकाई एवं उराई के लिए कृषि यंत्र रियायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगे, जिसके लिए किसानों को व्यवस्थापक से संपर्क कर बुकिंग करवानी होगी, साथ ही, दवाइयां के छिड़काव के लिए सहकारी समिति को स्प्रे मशीन सब्सिडी पर किसानों को मुहैया करवाई जाएगी, श्री कंजर का कहना हैं कि किसानों को अन्य योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए जल्द ही ड्रोन की स्वीकृति दिलाने का प्रयास करुंगा ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!