Home राज्य समर्थन मूल्य पर खरीद मूंगफली की 16 फरवरी तक खरीद रहेगी जारी

समर्थन मूल्य पर खरीद मूंगफली की 16 फरवरी तक खरीद रहेगी जारी

11 फरवरी से मूंगफली का पंजीयन होगा बंद

मूंगफली एवं मूंग के पेटे 34064 किसानों को 425 करोड़ रुपए का भुगतान

 जयपुर, 10 फरवरी। सहकारिता मत्री श्री उदयलाल आंजना ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग एवं मूंगफली की खरीद के पेटे 34 हजार 64 किसानों को 425.45 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। अब तक किसानों से 86 हजार 34 मीट्रिक टन मूंग एवं मूंगफली की खरीद की जा चुकी है। श्री आंजना ने बताया कि अब तक 12 हजार 24 मीट्रिक टन मूंग एवं 74 हजार 9 मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद किसानों से की जा चुकी है। 5 हजार 463 किसानों मूंग बेचान के पेटे 74.45 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। जबकि मूंगफली के लिए 28 हजार 601 किसानों को 351 करोड़ रुपए का भुगतान ऑनलाइन किया गया है।सहकारिता मंत्री ने बताया कि मूंग की खरीद एक नवंबर से तथा मूंगफली की खरीद 18 नवंबर से प्रारंभ की गई थी। भारत सरकार द्वारा दलहन-तिलहन की खरीद अवधि 90 दिन निर्धारित है। अतः मूंग की 29 जनवरी तक खरीद पूरी हो चुकी है। मूंगफली की खरीद 16 फरवरी तक होगी। मूंगफली के लिए पंजीकृत सभी 80 हजार 346 किसानों को दिनांक आवंटित कर दी गई है। ऎसी स्थिति में मूंगफली बेचान के लिए 11 फरवरी को पंजीयन बंद किए जाएंगे।श्री आंजना ने बताया कि इस सीजन में उड़द एवं सोयाबीन के भाव इनके समर्थन मूल्य क्रमशः 6 हजार एवं 3880 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक होने के कारण किसानों द्वारा समर्थन मूल्य योजना में पंजीयन कराने के उपरान्त ही उड़द एवं सोयाबीन का विक्रय नही किया गया है। उन्होंने बताया कि अच्छी गुणवत्ता वाले मूंग के बाजार भाव मूंग के समर्थन मूल्य 7196 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक होने के कारण किसानों द्वारा अपना मूंग समर्थन मूल्य दर से ऊंची दरों पर बाजार में विक्रय किया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!