Home राज्य सोमवार को 1 हजार 751 युवाओं ने उत्साह से लगाया कोरोना बचाव का टीका

सोमवार को 1 हजार 751 युवाओं ने उत्साह से लगाया कोरोना बचाव का टीका

जिले में 3 हजार 135 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

जालोर 10 मई। चिकित्सा विभाग के कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को जिले में 3135 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गजेन्द्र सिंह देवल ने बताया कि जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को 3 बजे तक 45 से अधिक आयु वर्ग के 1 हजार 384 एवं 18 से 44 आयु वर्ग के 1 हजार 751 लोगों को कोविड 19 टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगो को आहोर ब्लॉक में 62, भीनमाल में 178,  जालोर ब्लॉक में 14, जसवंतपुरा में 33,  रानीवाड़ा ब्लॉक में 3, सांचौर में 46, सायला ब्लॉक में 25 एवं एमसीएच जालोर में 42 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की प्रथम डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि 403 व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। वहीं 981 व्यक्तियों को कोरोना वायरस से बचाव की द्वितीय डोज लगाई गई साथ ही 18 से 44 आयु वर्ग के 1751 युवाओं ने आहोर ब्लॉक में 216, भीनमाल में 217, चितलवाना में 235,  जालोर ब्लॉक में 208, जसवंतपुरा में 100, रानीवाड़ा ब्लॉक में 180, सांचौर में 200, सायला ब्लॉक में 180 एवं एमसीएच जालोर में 215 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की प्रथम डोज लगाई गई।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!