Home राज्य अब जन आधार से मिलेगा राशन

अब जन आधार से मिलेगा राशन

Jan Aadhar card 300x203
REPRESENTATIONAL IMAGE

जालोर 05 जनवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में सार्वजानिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा में चयनित परिवारों को आगामी माह से जन आधार कार्ड से ही राशन मिलेगा।
जिला जन आधार अधिकारी एवं जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि जिले में राशन लेने वालों के जन आधार कार्ड का जुलाई 2021 से नवम्बर 2021 तक सर्वेक्षण किया गया। जिले में राशन लेने वाले 69175 व्यक्तियों के नाम राशन कार्ड में तो दर्ज है, लेकिन जन आधार कार्ड में जुडें हुए नहीं है। खाद्य सुरक्षा परिवारों के ऐसे सदस्य, जिनका अब भी जन आधार कार्ड में नाम नहीं जुडा हुआ है वे निकटतम ई-मित्र पर जाकर अपना  जन आधार नामांकन करवाएं, ताकि योजना के तहत राशन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होने बताया कि खाद्य सुरक्षा में शामिल परिवारों को पहले राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों के आधार पर राशन मिलता था, लेकिन अब जन आधार कार्ड में दर्ज सदस्यों की संख्या के आधार पर राशन मिलेगा। अतः राशन लेने वाले ऐसे व्यक्ति जिनका नाम जन आधार कार्ड में नही है, वे 10 जनवरी तक अपना नाम जन आधार कार्ड में जुडवाएं, क्योंकि जनआधार में नाम नहीं होने पर भविष्य में अनामांकित व्यक्ति का राशन नहीं मिल पाएगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!