Home राज्य नव स्वीकृत सहकारी समिति की बैठक आयोजित

नव स्वीकृत सहकारी समिति की बैठक आयोजित

आयोजित बैठक के दौरान चुने गए सहकारी समिति की कार्यकारणी के सदस्य I

जालोर I डिजिटल डेस्क I 22 जनवरी । जिले की सरनाऊ पंचायत समिति (Sarnau Panchayat Samiti) अंतर्गत राजीव नगर ग्राम पंचायत में नव स्वीकृत ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड राजीव नगर (Gram Seva Co-Operative Society Ltd. Rajiv Nagar) की पत्रावली ऑनलाइन करने व पंजीयन (registration) को लेकर आमसभा का आयोजन सहकारिता विभाग के निरीक्षक सुमेरसिंह चौधरी एवं अरणाय व्यवस्थापक मांगीलाल विश्नोई (Manager Mangilal Vishnoi) की उपस्थिति में किया गया। जिसमें सहकारी समिति की कार्यकारिणी का भी गठन कर अध्यक्ष पद पर भीखाराम विश्नोई, उपाध्यक्ष पद पर मोहनलाल, सचिव पद पर किशनलाल व उदाराम, पुरखाराम, किशनाराम, किशनाराम, भारमलराम, विरदाराम एवं शांतिदेवी, अणसीदेवी, किस्तुराराम, मोहनराम, जगमालाराम, वागाराम, भगवानाराम को सर्वसम्मती से सदस्य बनाया गया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!