Home राज्य नम्रता वृष्णि ने संभाला जालोर जिला कलेक्टर का पदभार

नम्रता वृष्णि ने संभाला जालोर जिला कलेक्टर का पदभार

जालोर,10 अप्रैल ! भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी नम्रता वृष्णि ने शनिवार को जालोर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार ग्रहण किया। 2013 बैच की आईएएस नम्रता वृष्णि राजस्व मंडल अजमेर से रजिस्ट्रार के पद पर से स्थानान्तरित होकर यहाँ आई हैं एवं इससे पूर्व वे चित्तौड़गढ़,डूंगरपुर व बीकानेर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर रह चुकी हैं।शनिवार शाम कलेक्ट्रेट पहुंचते ही प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनकी अगवानी की। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर छगनलाल गोयल,आईएएस प्रशिक्षु गिरधर,मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु, उपखण्ड अधिकारी चंपालाल जीनगर सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!