Home राज्य अल्पसंख्यक विभाग मंत्री शाले मोहम्मद रविवार को बैठक व जनसुनवाई करेंगे

अल्पसंख्यक विभाग मंत्री शाले मोहम्मद रविवार को बैठक व जनसुनवाई करेंगे

जालोर 27 अगस्त। राज्य के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री शाले मोहम्मद 29 अगस्त, रविवार को जिला मुख्यालय पर सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों व अल्पसंख्यक मामलात विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे साथ ही जनसुनवाई करेंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री शाले मोहम्मद 29 अगस्त, रविवार को प्रातः 7 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे जालोर पहुंचेंगे जहां वे जिला मुख्यालय पर सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों व अल्पसंख्यक मामलात विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे तथा जनसुनवाई भी करेंगे। इसके उपरान्त वे 11़.30 बजे जालोर से रवाना होकर दोपहर 2 बजे सैयदों की ढाणी, वालेरा (सांचौर) पहुंचेंगे तथा वहां से दोपहर 3 बजे बाड़मेर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!