Home राज्य वित्तीय साक्षरता सप्ताह में शिविरों से बैंकिंग गतिविधियों की दी जानकारी

वित्तीय साक्षरता सप्ताह में शिविरों से बैंकिंग गतिविधियों की दी जानकारी

जालोर 12 फरवरी। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार जिले में 8 से 12 फरवरी तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 15 शिविरों का आयोजन कर ग्राहकों को बैंकिंग गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया। वित्तीय साक्षरता सलाहकार परमानन्द भट्ट ने बताया कि शिविरों में ग्राहकों को ऋण लेने की प्रक्रिया, जमा कराने में बरती जाने वाली सावधानियां, साइबर क्राइम, सिबिल स्कोर, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम कार्ड की सुरक्षा आदि के बारे में व्यापक जानकारी दी जाकर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रसारित ध्येय वाक्य ‘‘होशियार बनो, समझदार बनो, जिम्मेदार बनो’’ पर आधारित चर्चा की गई। जिले में रामा, भाद्राजून, आहोर, बिशनगढ़, आहोर, बिशनगढ़, उम्मेदाबाद, सायला, रामसीन, सियाणा, बागरा सहित भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में शिविरों का आयोजन कर किसानों, व्यापारियों सहित अन्य ग्राहकों को ऋण योजनाओं, दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान लीड बैंक प्रबंधक राजेन्द्र स्वामी सहित संबंधित शाखाओं के शाखा प्रबंधक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शुक्रवार को विद्या भारती विद्यालय में आयोजित शिविर में राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मदनलाल व अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!