ज्ञानेश शर्मा बने सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई-बूंदी के जिला अध्यक्ष

बूंदी 3 अक्टूबर ! डिजिटल डेस्क । राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला-इकाई बूंदी की जिला स्तरीय मिटिंग रविवार को रामगंज बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई । जिसमें पूर्व कार्यरत जिला कार्यकारिणी का दो वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन कार्यकारिणी का गठन कर जिला अध्यक्ष पद पर ज्ञानेश शर्मा को नियुक्त किया गया। इसके अलावा, उपाध्यक्ष पद पर पुष्पराज लोधा, बूंदी शाखा उपाध्यक्ष पद पर मुकेश सैनी, दबलाना शाखा उपाध्यक्ष पद पर जगदीश कहार, हिंडोली शाखा उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी नारायण कहार,पाटन शाखा उपाध्यक्ष पद पर शिवेन्द्र सिंह सोलंकी, कापरेन शाखा उपाध्यक्ष पद पर उत्तम कुमार, देई शाखा उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार शर्मा, नैनवा शाखा उपाध्यक्ष पद पर सोहनलाल नागर, लाखेरी शाखा उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार गौतम चुने गए । वही, जिला सचिव पद पर हनुमान सैनी, कोषाध्यक्ष पद पर बलवीर चौधरी, सह सचिव ओमप्रकाश जांगिड़, सह कोषाध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा व बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र मीणा, दबलाना ब्लॉक अध्यक्ष पद पर भगवान शर्मा, तालेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर श्रीनाथ शर्मा, कापरेन ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार, केचपन ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कोशल शर्मा, हिंडोली ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जम्मु कुमार जैन, लाखोरी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर महावीर मीणा, देई ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मारुतीनंद शर्मा, नैनवा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर होशयार गुर्जर चुने गए । इस दौरान जिलेभर के व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक, सेल्समैन, मिनी बैंक सहायक, सहायक कर्मचारी आदि उपस्थित थें ।

error: Content is protected !!