Home राज्य बीमा रथों के माध्यम से कृषकों को फसल बीमा के लिए किया जा रहा है जागरूक

बीमा रथों के माध्यम से कृषकों को फसल बीमा के लिए किया जा रहा है जागरूक

जालोर 12 जुलाई। जिले के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ने के लिए 6 बीमा रथों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कार्य किया जा रहा है।
कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ.आर.बी.सिंह ने बताया कि जिले में 6 बीमा रथ जिसमें बैनर, पेम्पलेट व लाउड स्पीकर के माध्यम से सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार-प्रसार कर कृषकों को फसलों का बीमा करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 2021 में 77081 खरीफ की फसल पर कृषकों की फसल बीमा पॉलिसी का पंजीयन किया जा चुका है जिसमें 74503 ऋणी कृषकों व 2578 गैर ऋणी कृषकों को योजना के तहत पंजीकृत किया गया है।
उन्होंने जिले के कृषकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बीमा पॉलिसी संबंधित घोषणा पत्र नजदीकी बैंक अथवा ई-मित्र में लिखित में प्रस्तुत करें ताकि बीमा में किसी भी प्रकार की विसंगति नहीं होवें।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!