Home राज्य जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने केन्द्रीय सहकारी बैंक सीकर के प्रधान कार्यालय का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने केन्द्रीय सहकारी बैंक सीकर के प्रधान कार्यालय का किया निरीक्षण

सीकर 26 अक्टूबर। जिला कलेक्टर डॉ.अमित यादव ने बुधवार को सीकर केन्द्रीय सहकारी बैंक सीकर के प्रधान कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान बैंक प्रबंधक निदेशक विक्रम सिंह राठौड ने जिला कलेक्टर को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
बैंक के महाप्रबंधक दिलीप कृष्णियां ने जिला कलेक्टर को बैंक का सांख्यिकीय विश्लेषण, बैंक के ऋण व्यवसाय,जमाओं, लाभ एवं वैधानिक सूचनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
जिला कलेक्टर डॉ.यादव ने समितियों के माध्यम से 20 हजार नए सदस्यों को ऋण अग्रिम करने तथा रबी ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिये। बैंक की सभी शास्ती जमाओं के स्तर को बढ़ाने, ब्याज मार्जिन में वृद्धि करने तथा एनजीए राशि में कमी लाने के निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर ने ऋण व्यवसाय में विविधिकरण करने तथा मोबाईल बैंकिग भी शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैंक के पबंधक निदेशक विक्रम सिंह राठौड़, अधिशाषी अधिकारी ज्योति सांई, मुख्य प्रबंध मुकेश कुमार निठारवाल सहित समस्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!