Home राज्य बकाया हिस्सा राशि व फसल बीमा कमीशन के निस्तारण की उठी मांग

बकाया हिस्सा राशि व फसल बीमा कमीशन के निस्तारण की उठी मांग

जालोर । डिजिटल डेस्क I 9 अक्टूबर I राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ इकाई जिला जालोर (Rajasthan Employees Cooperative Union Unit District Jalore) की ओर से सहकारी समितियों की हिस्सा राशि व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले की सहकारी समितियों का बकाया कमीशन का समाधान नहीं होने तक रबी ऋण वितरण के लिए जारी होते निर्देशों की पालना सुनिश्चित के दौरान जिला अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत ने रबी सीजन में ऋण वितरण शुरु करने से पहले जिले की सहकारी समितियों के खरीफ सीजन में वितरित फसली ऋण के तहत 30 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से समिति के कृषक सदस्यों की बैंक अनुपात में काटी गई हिस्सा राशि जिले की सहकारी समितियों के बचत खातों में हस्तांतरित करवाने के साथ-साथ खरीफ ऋण वितरित का बैंक स्टेटमेंट से मिलान करने की मांग दोहराते हुए श्री राजावत ने कहा कि जिले की सहकारी समितियों को फसल बीमा योजना अंतर्गत देय सर्वीस चार्ज के तहत बकाया राशि आंवटन को लेकर जिला संगठन ने कई बार ज्ञापन देकर अवगत करवाया, लेकिन आज तक फसल बीमा कमीशन की बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ है, जो न्यायोचित नहीं है। उन्होने कहा कि मांगों का निस्तारण नहीं होने तक रबी ऋण वितरण को प्राथमिकता नहीं देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

फसल बीमा कमीशन के निस्तारण की उठी मांग.

जिला संगठन मजबूती के लिए होगे प्रयास

जिला इकाई जिला अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत ने जिला संगठन की मजबूती के लिए ब्लॉक स्तर से संगठन मजबूत करने की बात रखते हुए कहा कि ‘‘जब तक हमारी जो वाजिब मांग है उनका प्रधान कार्यालय के द्वारा निस्तारण नहीं किया जाता है तब तक रबी ऋण वितरण को प्राथमिकता नहीं देने’’ के साथ-साथ समितियों को होने वाली आर्थिक हानी, समिति हित ध्यान में रखते हुए समिति कर्मियों का भविष्य समिति से जुड़ा होने के चलते संगठन के माध्यम से मजबूत पैरवी किए जाने के लिए जिला कार्यकारिणी की जिला स्तरीय मीटिंग में विचार-विमर्श किया जाएगा ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!