Home राज्य सहकारी ऋण दिलवानें की मांग

सहकारी ऋण दिलवानें की मांग

चितलवाना 7 जून : पंचायत समिति के निम्बाऊ स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति में वर्षो से ऋण वितरण में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। किसानों के लिए खाद हो या फिर ऋण दोनों ही कार्यो में व्यवस्थापक द्वारा मनमानी की जा रही है। इससे लोगों में आक्रोश है।
मूली निवासी पूनमाराम देवासी ने उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि वर्ष 2018 में सरकार की ओर से सहकारी समिति से लिए हुए समस्त ऋण माफ कर दिए थे। वे निम्बाऊ ग्राम सेवा सहकारी समिति के वर्ष 2013 से सदस्य होने के बावजुद 2019 से ऑनलाईन पंजीयन करवानें के बाद उनका आवेदन संख्या BL03019542 को पैक्स स्तर पर हठधर्मिता से निरस्त कर दिया हैं। और न ही ऋण वापस दिया गया। जिसको लेकर कई बार सम्बन्धित उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया पर कोई सुनवाई नही हो रही हैं।WhatsApp Image 2021 06 07 at 7.03.16 PM 300x22

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!