Home राज्य मुख्यमंत्री ने लिया संवेदनशील निर्णयपंचायती राज के 9000 कनिष्ठ लिपिकों को जल्द मिलेगी पदोन्नति

मुख्यमंत्री ने लिया संवेदनशील निर्णयपंचायती राज के 9000 कनिष्ठ लिपिकों को जल्द मिलेगी पदोन्नति

जयपुर, 19 फरवरी। राज्य सरकार ने प्रदेश की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कनिष्ठ लिपिक के पदों पर कार्यरत लगभग 9000 कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसके लिए सम्बन्धित विभाग को वर्ष 2013 में भर्ती हुए कनिष्ठ लिपिकों के संवर्ग के लिए वरिष्ठता निर्धारित करने और पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी हैै। श्री गहलोत ने पंचायती राज विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कनिष्ठ लिपिक संवर्ग में बीते 7 वर्षों से लम्बित पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। इससे पंचायती राज विभाग में नवसृजित पदों पर नियुक्त हुए लगभग 9000 मंत्रायलिक कार्मिकों को पदोन्नति का अवसर मिल सकेगा और यह पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम होगा। गौरतलब है कि वर्ष 2013 में नवसृजित पदों पर भर्ती किए गए ग्राम पंचायत के कनिष्ठ लिपिकों के संवर्ग के लिए वरिष्ठता निर्धारित करने के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया था। कर्मचारी संगठन काफी समय से पदोन्नति प्रक्रिया में इस विसंगति को दूर करने की मांग कर रहे थे। अब मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने इन कार्मिकों को पदोन्नति का लाभ देने के लिए संवेदनशील निर्णय लिया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!