Home राज्य मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा निःशुल्क फूड पैकेट योजना का शुभारंभ 15 अगस्त को

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा निःशुल्क फूड पैकेट योजना का शुभारंभ 15 अगस्त को

जालोर 31 जुलाई। मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा निःशुल्क फूड पैकेट योजना के अंतर्गत पैकेट वितरण का शुभारंभ 15 अगस्त को किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि पैकेट वितरण का शुभारंभ 15 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा होगा। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर ध्वजारोहण महंगाई राहत कैम्प में पंजीकृत उचित मूल्य दुकान की सबसे वृद्ध महिला लाभार्थी द्वारा किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधि तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा निःशुल्क फूड पैकेट योजना का संचालन किया जाएगा। उचित मूल्य की दुकानों पर लाभार्थी को तेल पाउच एवं फूड पैकेट दिए जाने के लिए दो बार पीओएस मशीन से प्रमाणीकरण करने एवं पैकेट की सामग्री के विवरण का बैनर भी प्रदर्शित किया जायेगा।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!