Home राष्ट्रीय गांधीनगर में सहकारिता मंत्रियों की उच्चस्तरीय ‘मंथन बैठक’ का कल होगा आयोजन

गांधीनगर में सहकारिता मंत्रियों की उच्चस्तरीय ‘मंथन बैठक’ का कल होगा आयोजन

सार 

New Delhi : राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों की मंथन बैठक का गांधीनगर में होगा आयोजन, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री करेंगे बैठक की अध्यक्षता

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में  केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं उनके साथ सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्री (File Photo Mkm News bureau)

विस्तार 

नई दिल्ली । डिजिटल डेस्क | 16 फरवरी | केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 17 फरवरी 2026 को गुजरात के गांधीनगर में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों की ‘मंथन बैठक’ की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री के ‘सहकार से समृद्धि’ विजन को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर चर्चा होगी। मुख्य एजेंडे में 2 लाख नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PACS) की स्थापना, विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना और डेयरी विस्तार शामिल हैं। बैठक में सहकारिता कानूनों में सुधार, डिजिटल परिवर्तन और जैविक खेती को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!