Home राज्य मंगलवार को 6 स्थानों पर होगा शिविर का आयोजन

मंगलवार को 6 स्थानों पर होगा शिविर का आयोजन

जालोर 11 अक्टूबर। जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 के तहत 12 अक्टूबर, मंगलवार को 6 स्थानों पर शिविर आयोजित किये जायेंगे।
जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि अभियान के तहत 12 अक्टूबर को आहोर पं.स. की बाला, सायला पं.स. की बैरठ, बागोडा पं.स. की नया मोरसीम, जसवंतपुरा पं.स. की राजपुरा, रानीवाड़ा पं.स. की डूंगरी व सांचौर पं.स. की कारोला ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होगा जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जायेगा।12 अक्टूबर को प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत वार्ड सं 6 के लिए राउप्रावि लालपोल जालोर में, नगरपालिका कार्यालय सांचौर में वार्ड स ं4 का कैंप व नगरपालिका भीनमाल में वार्ड सं 5 का शिविर आयोजित होगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!