Home राज्य सहकारी समिति रायपुर पाटन में आयोजित हुआ जागरुकता शिविर

सहकारी समिति रायपुर पाटन में आयोजित हुआ जागरुकता शिविर

02 1627 e1725543410522

नीमकाथाना । डिजिटल डेस्क | 5 सितम्बर | जिले की रायपुर पाटन ग्राम सेवा सहकारी समिति में सहकारिता विचारों के बारे में समिति सदस्यों को जागरुक करने के उद्देश्य से प्रबंध सहकारी संस्थान जयपुर की ओर से जिले में नियुक्त संयोजक महादेवसिंह ऐचरा द्वारा समग्र सहकारी प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम स्केलिंग अप ऑफ ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत संपन्न हुआ, जिसमें समिति व्यवस्थापक रतनलाल गुर्जर, समिति अध्यक्ष श्रीमति कमला देवी, सीसीबी ऋण पर्यवेक्षक विक्रम सिंह यादव सहित अनेक सहकारी समिति सदस्य ने भाग लिया, इस दौरान उपस्थित सहकारी समिति सदस्यों को नई सहकारिता नीति, बहुउद्देशीय सहकारिता कानून, सहकारिता के समक्ष चुनौतियां एवं समाधान, सहकार से समृद्धि, सहकारी संस्थाओं के संगठनात्मक ढांचे की गतिविधियों एवं शर्तों के साथ-साथ फसली ऋण व्यवसाय से अवगत करवाया गया ।

02 1628 e1725543444497

गौरतलब हैं कि सहकारिता विचारों के बारे में सहकारी समिति सदस्यों को जागरुक करने का संकल्प राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण परिषद् नई दिल्ली ने लिया, इसके क्रम में सहकारी प्रबंध संस्थान जयपुर की ओर से राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ सहकारी समिति पलासाना के निवर्तमान व्यवस्थापक महादेवसिंह ऐचरा को सीकर, नीम का थाना, राजसमंद, नागौर एवं दूदू जिलों में सहकारिता विचारों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिला संयोजक नियुक्त कर रखा है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!