Home राज्य नई ग्राम सेवा सहकारी समितियां के गठन की मंजूरी

नई ग्राम सेवा सहकारी समितियां के गठन की मंजूरी

70508B01DBB2457B931B3F7201AC9992 213x300
जालोर जिले में 4 नई सहकारी समितियों की स्वीकृति

जालोर I डिजिटल डेस्क I 17 जनवरी । राज्य सरकार ने जिले की 4 और ग्राम पंचायतों में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन को मंजूरी दी है। ग्रामीण क्षेत्र में सहकारिता और किसानों के लिए ग्राम सेवा सहकारी समितियां अहम योगदान देती हैं। इसलिए सरकार वंचित पंचायतों में भी समितियों का गठन कर रही है। सहकारिता विभाग ने जिले में 4 नई समितियों की स्वीकृति जारी की है। इन चार नई जीएसएस में सांचौर पंचायत समिति में भादरुणा, सायला पंचायत समिति में नरसाणा, सरनाऊ पंचायत समिति में राजीवनगर, बागोड़ा पंचायत समिति में सोबडावास ग्राम पंचायत में नवीन जीएसएस खोलने की स्वीकृती जारी की गयी है l

पहले की 157 में चुनाव बाकी

जिले में पहले से बनी 157 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में बोर्ड कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव नहीं हुए हैं। जबकि जिले में संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों में लगभग पिछले 10 वर्षों से संचालक बोर्ड कार्यरत हैं । लेकिन सरकार के स्तर पर जीएसएस में नए बोर्ड के चुनाव के लिए कोई निर्णय नहीं हो पाया है।

इसलिए बनीं ये नई समितियां

राज्य सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सेवा सहकारी समिति का निर्णय ले रखा है। ताकि जीएसएस ग्रामीणों के एप्रोच में रहे। जहां दो या तीन ग्राम पंचायतों पर एक जीएसएस है या फिर दूरी ज्यादा है। वहां नई समितियां गठित की जा रही हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!