Home राज्य रानीवाडा कलां में आयोजित शिविर में आठ महिलाओं को जारी किए गए परित्यक्ता प्रमाण पत्र

रानीवाडा कलां में आयोजित शिविर में आठ महिलाओं को जारी किए गए परित्यक्ता प्रमाण पत्र

जालोर 30 नवम्बर। प्रशासन गावों के संग अभियान के तहत रानीवाडा पंचायत समिति की रानीवाडा कलां ग्राम पंचायत में मंगलवार को आयोजित शिविर में आठ परित्यक्ता महिलाओं को परित्यक्ता प्रमाण पत्र जारी किए गए जिससे उन सभी महिलाओं में खुशी की लहर छा गई।
शिविर के दौरान जुग्नुदेवी जोगी, रेखा कुमारी ओड, रेखा कुमारी, हसीना देवी मिरासी, मंजुला पुरोहित, किरण कुमारी श्रीमाली, कृष्णाबेन एवं काजल सिंधी द्वारा शिविर प्रभारी प्रकाशचन्द्र अग्रवाल के समक्ष अपनी व्यथा सुनाने पर शिविर प्रभारी द्वारा तुरंत समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी को आदेशित कर सभी महिलाओं को परित्यक्ता प्रमाण पत्र जारी करवाए गए। परित्यक्ता प्रमाण पत्र मिलने पर सभी महिलाओं ने राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रशासन गावां के संग अभियान की सराहना की।
इसी प्रकार शिविर में नरेश कुमार पुत्र मफाराम का 28 वर्षों बाद राजस्व रिकॉर्ड में नाम दुरुस्त किया गया। नरेश कुमार का राजस्व रिकॉर्ड में पूर्व में नागजी पुत्र मफाराम नाम दर्ज था। जिससे उसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। शिविर के दौरान जब नरेश कुमार द्वारा शिविर प्रभारी को नाम दुरुस्तीकरण का आवेदन प्रस्तुत किया तो शिविर प्रभारी ने उसके आवेदन की पटवारी हल्का रानीवाडा व तहसीलदार नारायण लाल सुथार से जांच करवाई। जांच में सही पाये जाने पर दुरुस्ती प्रस्ताव तैयार किया जाकर तत्काल प्रभाव से नाम दुरुस्तीकरण के आदेश जारी किए गए। शिविर में अपना नाम दुरुस्त होने पर नरेश कुमार ने शिविर प्रभारी व कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित हुए सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान की प्रशंसा की।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!