Home राज्य नई आबकारी नीति से की जायेगी मदिरा दुकानों की ई-नीलामी

नई आबकारी नीति से की जायेगी मदिरा दुकानों की ई-नीलामी

जालोर 12 फरवरी। जिले में नई आबकारी नीति के तहत 144 मदिरा की दुकानों के आवंटन के लिए 23 फरवरी से 27 फरवरी तक ई-नीलामी की जायेगी। जिला आबकारी अधिकारी विनोद वैष्णव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा घोषित आबकारी नीति वर्ष 2021-22 के अनुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में 144 मदिरा दुकानों के आवंटन के लिए 23 फरवरी से 27 फरवरी तक प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक पांच चरणों में ई-नीलामी की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 23 फरवरी को 34 दुकानों, द्वितीय चरण में 24 फरवरी को 36 दुकानों, तृतीय चरण में 25 फरवरी को 31 दुकानों, चतुर्थ चरण में 26 फरवरी को 18 दुकानों तथा अंतिम पंचम चरण में 27 फरवरी को 25 दुकानों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जायेगा। इच्छुक बोलीदाता विभागीय वेबसाइट पोर्टल डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट राजएक्साइज डॉट जीओवी डॉट इन पर दिये गये लिंक के माध्यम से अथवा सीधे ही एम.एम.टी.सी. पोर्टल की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एमएसटीसीईकॉमर्स डॉट कॉम पर जाकर पंजीकरण कर ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं। एम.एस.टी.सी. पोर्टल पर पंजीकरण निःशुल्क रहेगा जो 12 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ हो गया है। विभागीय निर्देशानुसार ई-नीलामी एक कार्यदिवस में न्यूनतम पांच घण्टे की होगी। इस संबंध में सम्पूर्ण जानकारी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट राजएक्साइज डॉट जीओवी डॉट इन पर प्राप्त की जा सकती है।  उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा इस बार मदिरा दुकान आवंटन में काफी बदलाव के साथ-साथ सरलीकरण किया गया। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!