Home जयपुर राज्यपाल ने श्री भजन लाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए आमन्त्रित किया

राज्यपाल ने श्री भजन लाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए आमन्त्रित किया

जयपुर, 12 दिसम्बर।  राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार सायं यहां राजभवन में केन्द्रीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सी पी जोशी ने राज्यपाल श्री मिश्र को राजस्थान में मुख्यमंत्री के रूप में श्री भजन लाल शर्मा  के नाम का पत्र प्रस्तुत किया। उन्हें विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी पत्र भी सौंपा।
राज्यपाल श्री मिश्र को केन्द्रीय रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पर्यवेक्षक श्री राजनाथ सिंह ने इस दौरान अपने एक सौ पंद्रह विधायकों की सूची भी प्रस्तुत की।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!