Home सिरोही कालन्द्री में 5 करोड़ की लागत से संघवी ट्रस्ट बनायेगा कॉलेज भवन

कालन्द्री में 5 करोड़ की लागत से संघवी ट्रस्ट बनायेगा कॉलेज भवन

singhavi 300x169
शिक्षा के क्षेत्र मे उल्लेखनीय पहल करने पर भामाशाह भरत आर. संघवी को बधाई देते हुए जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल

सिरोही, 24 मई। राज्य में उच्च शिक्षा को बढावा देने के लिए कालन्द्री में कॉलेज खोलने की घोषणा पर भामाशाह संघवी हीराचंद फूलचंद चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी भरत भाई संघवी ने कलक्टर डॉ. भंवर लाल से भेट कर उन्हे कॉलेज भवन बनाने का लिखित प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कलक्टर ने भामाशाह संघवी परिवार के लक्ष्मण कुमार रिखबचंदजी, भरत आर. संघवी व पुष्पक रणजीतमल संघवी का धन्यवाद करते हुए बताया कि संघवी ट्रस्ट की इस पहल से कालन्द्री क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। 5 करोड़ की लागत से बनने वाले इस राजकीय महाविद्यालय के लिए 37 बीघा 11 बिस्वा भूमि शनि मंदिर के पास आवंटित होने पर बुधवार को तहसीलदार नीरजा कुमारी इसका भौतिक कब्जा सिरोही कॉलेज की प्रार्चाय श्रीमती कमला बन्धु को मौके पर सुर्पुद करेगी।
ट्रस्ट के ट्रस्टी भरत आर संघवी ने बताया कि कॉलेज का नाम ’’ संघवी हीराचंद जी फूलचंद जी राजकीय महाविद्यालय कालन्द्री ’’ होगा। इसका निर्माण राज्य सरकार की ओर से अनुमोदित नक्शे के अनुरूप 2 वर्ष मे पूर्ण करवाया जावेगा। वही, विधायक संयम लोढा ने भामाशाह एवं संघवी ट्रस्ट के ट्रस्ट मंडल को अपनी जन्मभूमि में उच्च शिक्षा को बढावा देने के लिए कॉलेज भवन बनाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र मे यह कार्य मिल का पत्थर साबित होगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!