Home सिरोही डबानी में लाभार्थियों को बांटे किट : अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारंभ

डबानी में लाभार्थियों को बांटे किट : अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारंभ


सिरोही । डिजिटल डेस्क I 15 अगस्त I मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अनुसार 15 अगस्त से पूरे प्रदेश में अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट योजना की शुरूआत हो चुकी है। जिले की डबानी ग्राम सेवा सहकारी समिति परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट योजना का शुभारंभ डबानी ग्राम पंचायत सरपंच कृष्णपाल सिंह देवड़ा, नायब तहसीलदार किशनलाल सैन, पटवारी मदनलाल, व्यस्थापक विक्रमसिंह देवडा, सहायक व्यवस्थापक खेताराम, सैल्समैन विक्रमसिंह वाघेला द्वारा किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट प्रदान किए गए ।

फूड पैकेट में मिलेगी यह सामग्री

मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार मंहगाई राहत कैम्प में पंजीकृत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से जुड़े परिवारों को मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट योजना के माध्यम से प्रतिमाह एक अन्नपूर्णा फूड पैकेट दी जाएगी। जिसमें एक सीलबंद फूड पैकेट में 1 किलो दाल, 1 किलो चीनी, 1 किलो नमक, 100 ग्राम मिर्च पाउडर, 100 ग्राम धनिया पाउडर, 50 ग्राम हल्दी पाउडर और एक अलग पैकेट में 1 लीटर सोयाबीन रिफाइंड तेल पाउच में दिया जाएगा। अन्नपूर्णा फूड पैकेट का वितरण सभी उचित मूल्य दुकानों पर पीओएस मशीन के माध्यम से किया जाएगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!