Home सिरोही पिण्डवाड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति में आमसभा का आयोजन 25 को

पिण्डवाड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति में आमसभा का आयोजन 25 को

सिरोही 22 सितम्बर 2021 । डिजिटल डेस्क । पिण्डवाड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति में विगत वर्षों की भांति वार्षिक आमसभा वर्ष 2020-21 का आयोजन कोविड-19 के निर्देशों व प्रोटोकॉल के तहत 25 सितंबर को समिति मुख्यालय पर प्रातः 11 बजे से आमसभा का आयोजन किया जाएगा । समिति व्यवस्थापक बाबूलाल पूरोहित ने समिति के समस्त पूर्ण हिस्साधारी सदस्यों से अपील कि है कि निर्धारित समय पर पहुंचकर अमूल्य सुझाव व सहयोग प्रदान करें। वार्षिक आमसभा व्यय पत्रक में लेखा परिक्षित लेनदेन पत्रक तथा हानि लाभ खातों पर विचार। वर्ष 2021-22 के लिए अनुमोदित बजट आय-व्यय का लेखों के अंकेक्षण हेतू अंकेक्षक की नियुक्ति एवं स्वीकृति वार्षिक आम सभा में समिति की कार्ययोजना बनाने पर विचार, समिति के कार्य संचालन के लिए आवश्यक होने पर अन्य विचारणीय सुझावों पर भी समिति अध्यक्ष द्वारा वित्तीय वर्ष में लिए गये निर्णयों व पारित प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!