Home | cooperative | जयपुर | ऋण माफी की राशि का सहकारी बैकों को भुगतान नहीं होने पर अल्पकालीन साख चक्र हो सकता है बाधित – आमेरा

ऋण माफी की राशि का सहकारी बैकों को भुगतान नहीं होने पर अल्पकालीन साख चक्र हो सकता है बाधित – आमेरा

सार 

Dausa : जिले में सहकारी कर्मचारियों एवं पैक्स कर्मियों ने आयोजित किया जिला स्तरीय सम्मेलन, सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने भाग लेकर ऋण माफी की बकाया राशि का सहकारी बैंकों को भुगतान करने की दोहराई मांग

WhatsApp Image 2025 12 22 at 14.13.15

विस्तार 

दौसा । डिजिटल डेस्क । 22 दिसम्बर । जिले में स्थित केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) के कर्मचारियों एवं अधिकारियों सहित पैक्स कर्मियों द्वारा एक जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया । इसमें सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए । उन्होंने सम्मेलन को संबोधित कर राज्य सरकार की कृषक ऋण माफी योजना में बकाया 765.57 करोड़ की राशि का भुगतान करने की मांग दोहराई ।

आमेरा ने बताया कि आरबीआई के निर्देशानुसार समस्त सीसीबी को इस राशि का शत-प्रतिशत प्रावधान करना पड़ा, जिससे इन सीसीबी की आर्थिक सेहत खराब हो गई है और अधिकांश सीसीबी हानि में चली गई है । वही सीसीबी का कैपिटल टू रिस्क-वेटेड एसेट्स रेशियो (CRAR) 9 प्रतिशत से कम रहने पर किसानों को ऋण देने के लिए नाबार्ड से पुनर्भरण नही मिलेगा । हालांकि आमेरा ने आशंका व्यक्त की हैं कि अगर सरकार इस लंबित राशि का भुगतान सीसीबी को जारी नहीं करती है, तो प्रदेश का अल्पकालीन साख चक्र बाधित हो सकता है।

02 12545453

सीसीबी में योग्य प्रबंध निदेशक ही हो नियुक्ति

जिला स्तरीय सम्मेलन में सहकार नेता ने 16वें वेतन समझौते के तहत सीसीबी कर्मियों को देय विशेष भत्तों, JAIIB, CAIIB, विशेष शैक्षिणक योग्यता पर देय वेतन वृद्धि का भुगतान करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने के अलावा पैक्स कर्मियों का कैडर लागू करने की मांग रखी । साथ ही, सीसीबी में RBI के परिपत्र की अनुपालना में योग्य एवं पात्र प्रबंध निदेशक लगाने की आवश्यकता जताई है । इसके अलावा गोपाल क्रेडिट कार्ड (GCC) योजना में अनियमितता एवं घोटालों पर सख्त दण्डात्मक कार्यवाही करने की भी मांग की है ।

यूनियन की मांग पर एक प्रदेशव्यापी मजबूत हेतु रहें तैयार 

दौसा जिले के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष रुपसिंह मीणा एवं यूनियन के सचिव सुधिर शर्मा सहित पैक्स कर्मियों के अध्यक्ष रमेश कुमार भारद्वाज, सतीष शर्मा, धनसीराम बैरवा, सचिन कुमार, पवन कुमार, सीमा महावर, राजकुमार शर्मा, अनुपम अग्रवाल जयपुर से आये पदाधिकारी हेमंत वर्मा, मनीष गंगवाल, राकेश कुमार गुर्जर ने सीसीबी की आर्थिक मजबूती एवं कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा के लिए संगठित रहने का आह्वान किया । साथ ही, सीसीबी को बचाने के लिए किसानों के हित में यूनियन की मांग पर एक प्रदेशव्यापी मजबूत आंदोलन के लिए तैयार रहने की संपूर्ण आवश्यकता जताई है ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!