Home | cooperative | जयपुर | मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय अनुकम्पात्मक आधार पर उचित मूल्य दुकान आवंटन के 51 प्रकरणों में शिथिलता

मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय अनुकम्पात्मक आधार पर उचित मूल्य दुकान आवंटन के 51 प्रकरणों में शिथिलता

CM Photo 263x300
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत – फाइल फोटो 

जयपुर, 30 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने संवेदनशील निर्णय करते हुए विभिन्न जिलों से प्राप्त अनुकम्पात्मक आधार पर उचित मूल्य दुकान आवंटन के कुल 51 प्रकरणों में आश्रितों को राहत दी है। इन प्रकरणों में शिथिलन से आश्रित अब उचित मूल्य दुकानों का संचालन कर सकेंगे। श्री गहलोत द्वारा लिए गए इस निर्णय से मृतक राशन डीलरों के आश्रित परिवारों को संबल मिलेगा।
प्रस्ताव के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मृतक राशन डीलरों के आश्रितों हेतु वांछित न्यूनतम व अधिकतम आयु, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, आवेदन की अवधि में देरी व अन्य योग्यताओं संबंधी कुल 51 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान की है। इससे आश्रित परिवारों को उचित मूल्य दुकान का अनुकम्पात्मक आधार पर आवंटन संभव हो सकेगा और आजीविका अर्जन में आसानी होगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!