Home | cooperative | राज्य | पोस मशीन से मोबाइल पर भेजे गये ओटीपी के सत्यापन से होगा राशन वितरण

पोस मशीन से मोबाइल पर भेजे गये ओटीपी के सत्यापन से होगा राशन वितरण

जून माह में उपभोक्ताओं को मिलेगा 10 किलो गेहूँ

जालोर 28 मई। खाद्य विभाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा योजना के नियमित एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत माह जून, 2021 के गेहूं का एक साथ 5 किलो नियमित एवं 5 किलो अतिरिक्त गेहूँ दिया जायेगा जिससे प्रति व्यक्ति 10 किलो गेहूँ वितरण होगा वही राशन का वितरण पोस मशीन के माध्यम से मोबाइल नं. पर भेजे गये ओटीपी के सत्यापन के आधार पर किया जायेगा। 
जिला रसद अधिकारी लल्लूराम मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1 जून, 2021 से 5 किलो प्रति व्यक्ति अतिरिक्त गेहूँ का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। राशन डीलर द्वारा राशनकार्ड नम्बर पोस मशीन पर प्रविष्ट करने पर लाभार्थी के आधार पर डेटाबेस में उपलब्ध मोबाइल नम्बर पर ओटीपी भेजा जायेगा। लाभार्थी द्वारा प्राप्त ओटीपी उपलब्ध करवाने के पश्चात् पोस मशीन में ओटीपी नम्बर दर्ज कर सत्यापन उपरान्त राशन का वितरण पोस मशीन से कर दिया जायेगा। इस प्रयोजनार्थ लाभार्थियों व उपभोक्ताओं को राशन के गेहूं लेने के लिए आधारकार्ड एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर साथ में लाना अनिवार्य होगा। 
उन्होंने बताया कि यदि आधार ओटीपी के माध्यम से वितरण में कठिनाई हो तो बायोमैट्रिक सत्यापन से पूर्वानुसार वितरण किया जायेगा। वितरण के दौरान राशन डीलर कोविड उचित व्यवहार एवं एसओपी की पालना सुनिश्चित करेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!