Home | cooperative | जयपुर | समर्थन मूल्य पर खरीद- सरसों एवं चने की 1 अप्रेल से खरीद होगी प्रारंभ, 94 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन

समर्थन मूल्य पर खरीद- सरसों एवं चने की 1 अप्रेल से खरीद होगी प्रारंभ, 94 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन

mustard seeds
File Photo

जयपुर, 31 मार्च। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने शुक्रवार को बताया कि 1 अप्रेल से सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीयन शुरू कर दिया गया है। अभी तक 94 हजार से अधिक किसानों ने ई-मित्र या संबंधित खरीद केन्द्र (ग्राम सेवा सहकारी समिति /क्रय विक्रय सहकारी समिति) के माध्यम से उपज बेचान के लिए पंजीयन किया है। श्री आंजना ने बताया कि समर्थन मूल्य पर रबी सीजन 2023-24 में भारत सरकार द्वारा राज्य में चना खरीद का 6.65 लाख मीट्रिक टन एवं सरसों खरीद का 15.19 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य दिया गया है। सरसों के लिए 634 तथा चना के लिए 634 खरीद केन्द्र स्थापित किए गए है। सरसों बेचान के लिए 34 हजार 47 किसानों तथा चना के लिए 60 हजार 47 किसानों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि निर्धारित केन्द्रों पर सरसों 5450 रुपये तथा चना 5335 रुपये के समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि तुलाई के समय किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए उपज को तय एफएक्यू मापदण्डों के अनुसार तैयार कर लाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, उपज के बेचान व भुगतान आदि के संबंध किसी प्रकार की समस्या न हो, तो टोल फ्री नम्बर 18001806001 पर फोन कर समस्या का समाधान कर सकते हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!