Home | cooperative | जालोर | ग्राम सेवा सहकारी समितियों में निरीक्षण के लिए जारी किया कार्यक्रम

ग्राम सेवा सहकारी समितियों में निरीक्षण के लिए जारी किया कार्यक्रम

सार

Jalore : जिले में संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों का निरीक्षण मार्च माह तक संपादित करने के निर्देश सीसीबी प्रबंध निदेशक ने कार्यकारी ऋण पर्यवेक्षक एवं शाखा प्रबंधक को दिए 

02 1723 e1728481185773
File Photo – Jalore CCB

विस्तार

जालोर । डिजिटल डेस्क | 5 सितम्बर | जिले में गत वर्ष मात्र 6 ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) का ही निरीक्षण हुआ, वही इस वित्तीय वर्ष में अभी तक एक भी ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) का निरीक्षण संपन्न नहीं होने पर केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) प्रबंध निदेशक (M.D.) ओमपालसिंह भाटी ने एक आदेश जारी कर जिले में संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों का निरीक्षण मार्च माह तक संपादित करने के निर्देश कार्यकारी ऋण पर्यवेक्षक एवं शाखा प्रबंधक को दिए हैं ।
जारी आदेश के मुताबिक ग्राम सेवा सहकारी समितियों के साथ-साथ सीसीबी शाखाओं में निरीक्षण की समीक्षा प्रत्येक माह सहकारिता विभाग शासन सचिव द्वारा की जा रही है। जिसमें सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) ने जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के निरीक्षण नहीं होने के विषय को गंभीरता लिया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!